फोटो संख्या:63- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोता में विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्टा
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोता के दो होनहार विद्यार्थियों, लोकेश और ईशा ने हरियाणा की एनएमएमएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। प्राचार्य सतीश कुमार ने बताया कि जिले के कुल 83 चयनित विद्यार्थियों में ये दोनों शामिल हैं। चयनित छात्रों को कक्षा 12 तक कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिलेगा। विद्यालय में उनकी उपलब्धि के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। संवाद