फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय निबंध लेखन में टॉप 3 में महेंद्रगढ़ जिले से दो विद्यार्थी ने पाया स्थान

विज्ञापन
फोटो नंबर- 04रितु।
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में जींद जिले के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 17 जनवरी को आयोजित हुई राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में जिले के दो विद्यार्थियों ने टॉप 3 में स्थान पाया है। श्री कृष्ण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंगारका की रितु पुत्री जगजीत कक्षा 12वीं ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ख्याति सिंह पुत्री श्री दिनेश चहल कक्षा 11वीं, राव पहलाद सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खातोद की छात्रा ख्याति पुत्री दिनेश चहल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा खुशबू पुत्री बलराज सिंह कक्षा 10वीं, बीआर आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहलंग ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वेदिता अहलावत पुत्री संदीप कक्षा 9वीं एचडी पब्लिक स्कूल बहुअकबरपुर रोहतक ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविन्द्र कुमार ने बताया कि विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की तार्किक सोच का विकास होता है। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को दस हजार, द्वितीय को आठ हजार और तृतीय विद्यार्थी को छह हजार पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी जो कि हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद पंचकुला द्वारा विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट में स्थानांतरित की जाएगी। साथ ही दस विद्यार्थियों को 3-3 हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि राज्य स्तर पर जिले के तीन विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है जो जिले के लिए गर्व की बात है। यह प्रतियोगिता हरियाणा में विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में उत्साहित करना और उनकी लेखन क्षमता का विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें