पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मेले में लोगों की जेब से नकदी व सामान निकालने वाले आरोपी । संवाद
- फोटो : Narnol
कस्बे के बाबा मोलड़नाथ मेले में लोगों की जेब काटते हुए दो चोरों को लोगों ने मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने भड़फ निवासी बाबूलाल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाबूलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मार्च को वह सांय करीब दो बजे बाबा के मंदिर में दर्शन के लिए आया था। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहा था तो उसे शक हुआ कि किसी ने उसकी पैंट की जेब से रुपये निकाले हैं। दो लड़कों पर उसे शक होने पर पूछताछ के दौरान लड़के वहां से भागने का प्रयास करने लगे। मौके पर उपस्थित लोगों ने पकड़ लिया। लोगों का शोर सुनकर कनीना निवासी रामप्रसाद भी मौके पर पहुंच गया। उसने बताया कि उसकी जेब से भी रुपये चोरी हुए है। पुलिस ने बाबूलाल की शिकायत पर गोकुल व दलीप निवासी राजस्थान के सवाई माधोपुर कच्ची बस्ती के के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।