फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला रावका निवासी हेतराम (45) सोमवार की रात आठ बजे नई सब्जी मंडी से वापस घर की ओर आ रहा था। जल महल के पास अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने हेमरात को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने बेटे अंकित की शिकायत अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दूसरी ओर छिलरो निवासी मनोज कुमार ने नांगल चौधरी थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि पिता सत्यवीर निजामपुर चौक से गांव आ रहे थे। शाम पांच बजे पांच बजे अज्ञात चालक टक्कर मार दी। उपचार के दौरान छह दिसंबर की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें