स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर मां-बेटे सहित दो लोगों पर मकान पर कब्जा करने तथा मारपीट के मामले को लेकर मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गुजरवास निवासी रतन लाल ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह कुछ समय से अपने परिवार के साथ गुरुग्राम आकर रह रहा है, लेकिन गांव में पुश्तैनी जमीन में जो मकान बना हुआ है उस पर मुकेश कुमार ने जबरन कब्जा कर लिया है तथा मकान की दीवार भी गिरा दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब मुकेश को ऐसा करने पर मना किया तो उसने तथा उसकी मां शारदा देवी ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में गांव के पंचायती लोगों के बीच मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन मुकेश ने सभी की बात को दरकिनार करते हुए झगड़ा करने पर उतारू हो गया मामले को बढ़ता हुआ देखकर शिकायतकर्ता वापिस गुड़गांव निकल गया। जिस पर संज्ञान लेते हुए रतन लाल ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दी जिस पर पुलिस ने उक्त दोनों मां बेटों के खिलाफ की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।