कनीना। कनीना बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शनिवार को प्रधान पद के लिए दो आवेदन आए। इसके साथ ही सचिव के लिए एक व सह सचिव के लिए एक आवेदन आए। कनीना बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव 15 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित करवाए जाएंगे। कनीना बार के मुख्य चुनाव अधिकारी कृष्ण यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन कनीना की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर प्रविंद्र सिंह एडवोकेट को एपीओ नियुक्त किया गया है। पीओ कृष्ण यादव ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित की गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी कृष्ण यादव ने बताया कि नामांकन के लिए शनिवार को प्रधान पद के लिए सतीश ढाणा, संदीप सिंह कनीना ने आवेदन किया है। वहीं सचिव के लिए संदीप यादव सेहलंग व सह सचिव के लिए भागीरथ यादव ने नामांकन किया है। कनीना बार एसोसिएशन में 149 अधिवक्ता पंजीकृत हैं।