फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में शनिवार को दो नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6557 हो गई है। शनिवार को सात कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 6499 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं व जिले में 19 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 39 केस अभी भी एक्टिव हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 26 दिसंबर तक 127628 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 80957 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 127379 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 732 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। शनिवार को सतनाली और कोटिया गांव में एक-एक मरीज आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें