फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलाने के दो और आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना की पुलिस टीम ने गांव भोजावास के बस अड्डे युवक को जान से मारने नीयत से गोली चलाने के मामले में दो ओर आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल निवासी भोजावास और सतपाल निवासी दुबलधन के रूप में हुई है। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पुलिस अभी तक छह आरोपियों विकास उर्फ सोनी निवासी सुंदरह कनीना, ओमप्रकाश निवासी भोजावास, संदीप निवासी बिरोहड़ थाना साल्हावास झज्जर, शिशनपाल उर्फ टमाटर निवासी ढाणी फोगाट, हेमंत, सोमबीर और बल्ली को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

गांव गोमला निवासी सोनू ने थाना सदर कनीना को शिकायत दी थी कि वह 8 सितंबर की शाम को समय गांव भोजावास के बस अड्डा पर बर्गर खा रहा था। उसी समय करीब दस बदमाशों ने उसपर फायर कर जान से मारने का प्रयास किया था। पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद व दो नामजदों व आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें