फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शराब ठेके पर डकैती के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। सीआईए पुलिस ने बाघोत गांव स्थित शराब ठेके पर हुई डकैती मामले में दो और आरोपियों खुंगाई (झज्जर) निवासी विनोद और रोहतक निवासी युवराज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस दो अन्य आरोपी सोमबीर और अंकित को भी गिरफ्तार कर चुकी है। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना 2 मार्च की रात की है जब बदमाशों ने सेल्समैन को बंधक बनाकर शराब, नकदी और सीसीटीवी डीवीआर लूट लिया था। मामले में चार आरोपी अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें