नारनौल। नांगल चौधरी पुलिस टीम ने डीजे की दुकान में आग लगाने के मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान पवन उर्फ मोनू निवासी मोहनपुर और राजबीर निवासी भूंगारका के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से पवन उर्फ मोनू को रिमांड पर लिया गया और आरोपी राजबीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
नांगल चौधरी क्षेत्र में नारनौल रोड मोहनपुर बस स्टैंड पर डीजे की दुकान में बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। इसकी शिकायत संदीप निवासी रावता की ढाणी ने नांगल चौधरी थाना में दी थी। शिकायत में बताया कि नारनौल रोड मोहनपुर बस स्टैंड पर उसकी डीजे की दुकान है। इसमें रात के समय कुछ व्यक्तियों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। दुकान के अंदर सो रहे दोनों लड़के आग को देखकर पीछे के रास्ते से बाहर निकल गए। शिकायतकर्ता ने पांच नामजद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।