नारनौल। शहर में चोरों ने एक बंद मकान में घुसकर दो लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। गांव पटीकरा निवासी सुनीता ने पुलिस शिकायत में बताया कि वे परिवार के साथ रोहतक गए थे। जब 3 अगस्त की शाम परिवार लौटा, तो घर का अंदरूनी गेट खुला मिला। घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दो लाख रुपये नकदी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी की पाजेब और दस चांदी के सिक्के चुराए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।