बाबा जयराम दास पाली के मेले में झूले का लुफ्त लोग।
महेंद्रगढ़। गांव पाली के बाबा जयरामदास धाम पर मंगलवार को 75वां मेला लगा। देशभर से करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने शामिल होकर परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए बाबा जयरामदास की समाधि स्थल पर धोक लगाई। ग्रामीण क्षेत्रों बाबा के भक्तों की टोलियां ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में पहुंची।
मंदिर कमेटी व बाबा के भक्तों द्वारा की गई तैयारी मंगलवार को नजर आई। हाल ही में छह करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। देशभर में बाबा के भक्तों की मान्यता के चलते हैदराबाद, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित देशभर से श्रद्धालुओं ने परिवार सहित बाबा के समाधि स्थल पर धोक लगाई। मंगलवार देर शाम तक कुश्ती दंगल एवं वॉलीबाॅल के मुकाबले जारी रहे, जबकि क्रिकेट, दौड़, व एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बाबा के श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरूआत सुबह के समय साधु-संतों को प्रसाद वितरण के साथ की गई। देशभर से विभिन्न संप्रदायों के साधु संतों ने पहुंचकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। वहीं रात्रि जागरण में प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का बखान किया।