नारनौल। नागरिक अस्पताल के नजदीक मंगलवार को दो गोवंश में भिड़ंत हो गई। पहले तो गोवंश नागरिक अस्पताल के सामने खाली पुराने पोस्टमार्टम हाउस वाली जगह पर लड़ते रहे थे। इसके बाद लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गए। इसी समय टीबी अस्पताल की ओर से बाइक पर एक युवक व बुजुर्ग महिला का आ रहे थे। गोवंश लड़ते हुए उनकी बाइक से टकरा गए। इससे बाइक दूर जाकर गिर गई। घायल युवक व बुजुर्ग महिला को राहगीरों ने उठाया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।