फोटो 6सहायक प्रोफेसर के पद पर चयनित होने पर छात्राओं को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य।स्रोत:प्रवक
- फोटो : credit
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के भूगोल विभाग की छात्राओं पूनम और काजल का हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक प्रोफेसर पद पर चयन हुआ है। उनकी सफलता पर महाविद्यालय प्राचार्य कृष्ण कुमार और विभागीय स्टाफ ने दोनों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रेस प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि विभाग की पांच छात्राएं हाल में नेट-जेआरएफ परीक्षा में सफल हुई हैं जबकि चार विद्यार्थी भूगोल में पीएचडी कर चुके हैं। संवाद