फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बने अंडरपास में भरा दो-दो फीट पानी

Fri, 12 Jul 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- गांव बाघोत-स्याना अंडरपास में भरा बारिश का पानी--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
कनीना। उप मंडल के गांव बाघोत से स्याणा संपर्क सड़क मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बने अंडरपास में बारिश का पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से अंडरपास में दो-दो फीट पानी जमा है। बाइक व बड़े वाहनों में पानी घुसने से वहीं पर खड़े हो जाते हैं। वाहन चालकों को हादसा होने का भी भय सताता रहता है। पानी की निकासी न होने के कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
इस संबंध में प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट, पोता ग्राम प्रधान सुभाष यादव स्याना ग्राम प्रधान डॉ. राजकुमार, नौताना ग्राम प्रधान सूबेदार राजपाल ने जिला प्रशासन व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से तत्काल पानी की निकासी की मांग की है। इससे लोगों परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें