फोटो 08 समापन समारोह के दौरान उपस्थित विद्यार्थी व स्टाफ। प्रवक्
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का समापन मंगलवार को किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने की। प्रतिभा खोज कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को गीत, गजल, भजन, कव्वाली, नकल, नुक्कड़ नाटक और नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दूसरे दिन मंगलवार को पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, कविता पाठ, मेहंदी, स्लोगन लेखन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, वाद-विवाद और कॉलाज निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में डॉ. ईश्वर सिंह, डॉ. मनोज कुमार सैनी, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. कविता कुमारी व डॉ. सतीश कुमार यादव मौजूद रहे। संवाद