सीआईए नारनौल ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हंसराज निवासी गोनेडा राजस्थान के रूप मे हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेशकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 जनवरी की शाम को सीआईए ने संदीप निवासी गोनेडा को 25 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस आरोपी संदीप के साथियों की तलाश में जुट गई थी। संदीप के साथी अनिल को सीआईए पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान पता चला कि हंसराज को 26 फरवरी को राजस्थान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। जयपुर के पनियाला थाना में आरोपी के खिलाफ 25 जनवरी को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। सीआईए ने शुक्रवार को हंसराज को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर नारनौल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।