फोटो नंबर- 25बिजली अदालत में शिकायत दर्ज करवाते उपभोक्ता। संवाद
नारनौल। सिंघाना रोड स्थित सर्कल कार्यालय में मंगलवार को बिजली अदालत का आयोजन किया गया। इसमें नारनौल शहरी से 1 व नांगल चौधरी क्षेत्र से 1 सहित 2 उपभोक्ताओं ने अधीक्षक अभियंता के समक्ष शिकायतें रखीं। दोनों उपभोक्ताओं ने बिजली बिल से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई। अधीक्षक अभियंता जोगेंद्र हुड्डा ने शिकायतों के जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मंगलवार को बिजली अदालत का आयोजन किया जाता है। संवाद