फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हवालाती बंदियों के बीच लड़ाई-झगड़े में दो मामले दर्ज

Sat, 04 Feb 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला कारागार में शुक्रवार को हवालाती बंदियों के बची हुए लड़ाई-झगड़े में जेल प्रशासन की तरफ महावीर चौकी पुलिस में शिकायत दी गई है। वहीं लड़ाई-झगड़े में घायल बंदी ने भी पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को जिला कारागार में हवालाती बंदियों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो गया था। बंदी राहुल निवासी मांदी को गंभीर चोटें लगने से उसे नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया गया था। इसके अलावा तीन-चार अन्य बंदियों को भी चोटें आई थी। इस मामले में जेल अधीक्षक की तरफ से शहर थाना पुलिस में जेल में झगड़ा करने वाले बंदियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने बारे में लिखा है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ब्लॉक नंबर एक के कमरा नंबर छह में बंद हवालाती बंदियों रोहित निवासी मांदी, राहुल निवासी मांदी, प्रदीप मोहम्मदपुर, नीरज मांदी, राहुल डोहर खुर्द के साथ उसकी ब्लॉक में बंद हवालाती बंदी ललित सेका, सोमदेव भूषण कला, नितिन लहरोहा, रोहित रघुनाथपुरा, धर्मेंद्र रघुनाथपुरा, विकास कनीना, योगेश गोद, दीपक भोडी, सुरेंद्र भोडी, धर्मबीर नांगल सिरोही, हिम्मत सेका, अजीत भेंडटी, प्रमोद तिगरा, विकास घाटाशेर द्वारा आपस में लड़ाई-झगड़ा किया। जिसमें कुछ बंदियों को चोटें आई तथा एक हवालाती बंदी राहुल को जेल चिकित्सा अधिकारी द्वारा चोटें ज्यादा होने के कारण सामान्य अस्पताल नारनौल भेजा गया।
जिला कारागार में लड़ाई-झगड़े में घायल राहुल निवासी मांदी जोकि करीब 8 महीने से हत्या व हत्या के प्रयास मामले में जिला कारागार के ब्लॉक नंबर एक के कमरा नंबर छह में बंद है शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह और प्रदीप जुराट निवासी मोहनपुर, रोहित उर्फ हन्नी निवासी मांदी, नीरज निवासी मांदी व राहुल निवासी डोहर खुर्द एसटीडी फोन के लिए बैठे हुए थे। वह फोन करके वापिस आकर प्रदीप जुराट के पास बैठ गया। वे सभी ब्लॉक नंबर एक में ही रहते हैं। तभी उनके पास उसी ब्लॉक में रहने वाले बंदी हिम्मत निवासी सेका, सम्मी उर्फ सोम देव निवासी भूषण, विकास उर्फ घाटा निवासी घाटाशेर, बजर उर्फ योगेश निवासी गोद, दीपक उर्फ दीपला निवासी भोडी, प्रमोद निवासी तिगरा, धर्मबीर उर्फ टाइगर निवासी नांगल सिरोही, नितिन निवासी बदायू यूपी, ललित उर्फ लीला निवासी सेका, रोहित निवासी रघुनाथपुरा, अजीत निवासी भेडंटी, सुरेंद्र निवासी भोडी दो अन्य एक साथ इक्ट्ठा होकर आए और उनके साथ एकदम से लड़ाई-झगड़ा करने लगे। जिनके हाथों में लोहे का नुकीला सुआ व ब्लेड आदि थे उसने उन पर हमला कर किया। इसमें हिम्मत ने हाथ में लिए हुए सूआ से उसके दाहिने कंधे पर वार किया। उसके बाद नितिन ने उसके सिर पर वार किया। अन्य बंदियों ने उसकी पीठ पर वार किया। सभी ने मिलकर उन्हें काफी चोटें मारी। लड़ाई-झगड़ा देखकर जेल प्रशासन कर्मचारी वहां पहुंचकर और उन्हें छुड़वाया। इस लड़ाई- झगड़े में प्रदीप जुराट, राहुल, रोहित व नीरज के चोटें लगी। जेल चिकित्सक ने उनकी मरहम पट्टी की तथा उसे ज्यादा चोट लगने के कारण उसे नागरिक अस्पताल नारनौल का रेफर कर दिया जिस पर पुलिस गार्द उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल नारनौल आई। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। घायल बंदी ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने बंदी की शिकायत पर उक्त नामजद बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें