सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में मंगलवार को कोई भी नया कोरोना संक्रमित नहीं आया है। अभी जिले में कोरोना संक्रमण के दो केस सक्रिय हैं। कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21689 है। अभी तक 21533 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 154 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। 24 अगस्त तक 205729 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 105823 मरीजों में सामान्य बीमारियां पाई गई है। कोरोना के लिए अब तक जिले से 340047 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1802 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।