फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पिछले एक सप्ताह से सतनाली से महेंद्रगढ़ की दो बसें बंद, यात्री परेशान

Tue, 07 May 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:77-सतनाली बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली से महेंद्रगढ़ के लिए बस सेवा पिछले सात दिनों से बंद होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सतनाली से दो माह पहले दो बसों का संचालन किया गया था। पिछले सात दिनों से इसे बंद कर दिया गया है। इस रूट पर करीब दो हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन

एक बस सुबह 7:10 बजे सतनाली से रवाना होकर वाया डिगरोता, मंढियाली, राजावास होते हुए महेंद्रगढ़ जाती थी। वहीं दूसरी बस सुबह 10:30 बजे सतनाली से रवाना होकर वाया महेंद्रगढ़ होते हुए नारनौल जाती थी। दोनों बसे सतनाली से महेंद्रगढ़ के प्रतिदिन चार चक्कर लगाती थीं। सतनाली के लोग इन दोनों बसों को शुरू करवाने को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक को कई बार लिखित व मौखिक रूप मांग उठा चुके हैं। विभाग के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
-
सतनाली से सुबह महेंद्रगढ़ प्रतिदिन आवागमन करता है। बस बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को इस बस को संचालन कर लोगों को राहत प्रदान करनी चाहिए।
विज्ञापन

दरियाव सिंह, सतनाली

सतनाली से महेंद्रगढ के लिए इन बसों के माध्यम से ही अनेक यात्री प्रतिदिन सफर करते थे। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए विभाग को इन बसों को नई शारणी बनाकर पुन: नियमित रूप से चलाकर लोगों को राहत देनी चाहिए।
- बलराज, सतनाली

महेंद्रगढ रूट पर पहले से ही बसें बहुत कम है। यात्री पहले से ही परेशान है। परिवहन विभाग ने इन बसों को बंद कर सतनाली क्षेत्र के लोगों के लिए एक नई समस्या उत्पन्न कर दी है। विभाग ने जल्दी से इन बसों को चलाना चाहिए।
- रवि वालिया, सतनाली

सतनाली से अनेक रूटों पर बसों का टोटा बना हुआ है। इससे यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्रगढ़ रुट पर दो बसें बंद है। विभाग को जल्द से जल्द इस समस्या पर ध्यान देकर बस चलानी चाहिए।
- मनीष राजपूत


यह मामला उसके संज्ञान में है और उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को इस मांग से अवगत करा दिया है। स्टॉफ की कमी के कारण बस बंद हो रही हैं। महाप्रबंधक के आदेशानुसार जल्द से जल्द बसों को संचालन करवाया जाएगा।
- उमेद सिंह, इंचार्ज बस स्टैंड, सतनाली

फोटो संख्या:77-सतनाली बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:77-सतनाली बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:77-सतनाली बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:77-सतनाली बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें