जींद। सोनीपत जिले के एक गांव की महिला के साथ दो भाइयों ने जींद के भंभेवा गांव में लाकर दुष्कर्म किया। थाना पुलिस ने गांव के ही दो भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
सोनीपत जिले के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव के ही आशीष और अनिल भाई हैं। वह बहकाकर उसे जींद के गांव भंभेवा ले आए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर आई और घर आकर परिजनों को सारी घटना से अवगत करवाया। थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आशीष और अनिल के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।