फोटो 2 नांगल चौधरी में वाहनों की जांच करते पुलिस टीम।संवाद
नांगल चौधरी। शहर में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर दो बाइकों को जब्त किया गया। वहीं, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले कार चालकों के भी चालान काटे गए। एसआई राजन सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। संवाद