फोटो संख्या:63- चेलावास में आग लगने से जला ट्रैक्टर--स्रोत--संवाद
कनीना। उपमंडल के गांव चेलावास में शनिवार को खेतों में रहने वाले किसान ओमप्रकाश के ट्यूबवेल पर बनाए गए टीनशेड में अज्ञात कारणों से आग लग गई। टीनशेड में आग लगने से उसमें बंधे दो पशु भी झुलस गए। साथ ही किसान का ट्रैक्टर व सिंचाई उपकरण व पशुचारा भी जलकर राख हो गए।
किसान ओमप्रकाश ने बताया कि वह गांव चेलावास-गुढ़ा रोड पर खेतों में मकान बनाकर रह रहा है। मकान के नजदीक ही टीनशेड में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें दो भैंस आग की चपेट में आ गई और एक ट्रैक्टर जॉन डियर जल गया। इसके अलावा आग में फव्वारा सेट, 40 प्लास्टिक के पाइप, 5 क्विंटल गेंहू जल गए। इस दौरान डायल 112 व दमकल विभाग को कॉल करके सूचना दी गई। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाया। सूचना के बाद मौके पर पशु चिकित्सकों की टीम ने पहुंचकर घायल पशुओं का उपचार किया।
फोटो संख्या:63- चेलावास में आग लगने से जला ट्रैक्टर--स्रोत--संवाद