फोटो 15व्यापारी पर गोली चलाने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त।स्त्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। रंगदारी न मिलने पर गोली चलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मोहित उर्फ लंगड़ी निवासी मोहल्ला मिश्रवाड़ा और अभिषेक उर्फ काली निवासी मोहल्ला दशमेश नगर नारनौल के रूप में हुई है। आरोपी अभिषेक उर्फ काली के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े, लूट इत्यादि के 9 और आरोपी मोहित उर्फ लंगड़ी के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को जलमहल नारनौल के नजदीक से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
शिकायतकर्ता मोहित ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दी थी कि 12 अगस्त को वह अपने पिता और भाई विक्की (विकास) के साथ अपने गोदाम में कार्य कर रहे थे। तभी मोहित अपने साथी के साथ गोदाम पर आया और पिस्तौल दिखाकर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। इसके बाद 13 अगस्त की सुबह पीड़ित ने आरोपी मोहित के ताऊ सुभाष चन्द घटना के बारे में बताया तो सुभाष ने उससे प्रार्थना कि कोई कार्रवाई न करें। वह अपने भतीजों को समझा देगा। इसके बाद 21 अगस्त की शाम लगभग सवा 7 बजे मोहित उर्फ लंगडी व उसका एक साथी मोटर साइकिल पर सवार होकर उनकी दुकान पर आए और पीछे बैठे मोहित ने पिस्तौल निकाल कर भाई विक्की (विकास) पर फायरिंग कर दी। साथ ही बदमाशों ने जाते हुए धमकी दी कि आज तो बच गए फिर जिंदा नही छोड़ेंगे।
घटना सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश कुमार व थाना शहर प्रबंधक निरीक्षक प्रवीण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।