फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध हथियारों सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीआईए ने शहर के मोहल्ला महायचान स्थित एक होटल से दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ काबू किया है। आरोपियों से तीन अवैध पिस्तौल व सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान आशीष उर्फ छोटिया निवासी खातौद व कुलदीप उर्फ टाइगर निवासी कान्हावास थाना मांढण जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई है। सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में अवैध हथियारों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए टीम को रविवार देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के होटल में दो आरोपी अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर होटल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कमरे में बैठे दोनों आरोपी टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। टीम द्वारा दोनों को मौके पर काबू कर तलाशी ली गई तो आरोपी आशीष से दो देसी पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं दूसरे आरोपी कुलदीप की तलाशी ली गई तो एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत शहर थाना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में पेश कर आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें