फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्राॅली चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Jan 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। ट्रॉली चोरी के मामले में थाना अटेली की पुलिस टीम ने दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अक्षय और मुनीम वासी रामचंद्रपुरा थाना मांढण अलवर के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपी धर्मेंद्र और संदीप को पहले गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ में ट्रॉली बरामद की गई थी। शिकायतकर्ता राहुल वासी गांव महासर ने थाना अटेली में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, उसने बताया था कि उनकी ट्राॅली घर के बाहर खडी थी, जो रात के समय में चोरी हो गई। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ ट्राली चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें