पुलिस की गिरफ्त में सरसों चोरी के आरोपी। संवाद
- फोटो : Narnol
ब्लॉक के गांव भौड़ी में कुएं पर स्थित एक मकान से हजारों रुपये की सरसों चोरी करने के मामले में अटेली थाना पुलिस ने पीड़ित के परिवार से ही भतीजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पीड़ित के भतीजे ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मकान से सरसों चोरी की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के गांव भौडी निवासी संजीत और गांव तिगरा निवासी अमित हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव भौड़ी निवासी सुनील ने कहा था कि गांव में कुएं पर बने मकान में सरसों रखी हुई थी। शिकायतकर्ता ने अपने भतीजे सहित उसके साथियों पर सरसों चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर अटेली थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चोरी में शामिल आरोपित संजीत व अमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।