फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव नांगतिहाड़ी में उधार दिए रुपये का तगादा करने पर हुई लाठी, ईंट-पत्थर से हमला करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नांगतिहाड़ी निवासी गजानंद और जयप्रकाश के रूप में हुई है। इस वारदात में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि मुकेश उर्फ मोनू निवासी नांगतिहाड़ी ने सदर थाना नारनौल में शिकायत दी कि उसका भाई प्रमोद और उसका दोस्त महेश गजानंद के घर उधार में दिए हुए 30 हजार रुपये लेने गए थे। जब पैसे मांगे तो गजानंद ने मना कर दिया, इस बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। यह कहासुनी लड़ाई झगड़े में बदल गई। गजरानंद के परिवार के लोगों ने मिलकर प्रमोद की लाठी-डंडों, ईंट तथा लात से पिटाई की। अस्पताल में उपचार के दौरान प्रमोद की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस पर सदर थाना पुलिस नारनौल की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें