फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंदिर से दानपात्र चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Dec 2023 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। परशुराम कॉलोनी के मंदिर से दानपात्र चोरी करने के मामले में सीआईए नारनौल की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दीपक उर्फ टाली निवासी मोहल्ला बड़ का कुआं और पूर्ण उर्फ मूसा और जॉनी निवासी मोहल्ला सलामपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से नकदी बरामद की है। आरोपियों पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता दीपक निवासी परशुराम काॅलोनी ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई थी की उसके घर के पास महादेव के मंदिर से गत 5 सितंबर की रात को दान पात्र चोरी हो गया। उन्हें सुबह दानपात्र को मंदिर के पीछे टूटा हुआ मिला था। उसी रात ही दिल्ली वाली ढाणी का मंदिर का दान पात्र भी चोरी हो गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें