नारनौल। ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ओपरेटर यूनियन हरियाणा संबधित एआईयूटीयूसी के जिला संयोजक महेंद्र सिंह व सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 11 अक्तूबर को 10 बजे पंचायत भवन में एकत्रित होकर लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त को अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला संयोजक ने कहा कि पंचायत ऑपरेटरों को पिछले 9 माह से वेतन नहीं मिल रहा है तथा अप्रैल 2020 से बढ़ा हुआ वेतन का भी अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। पंचायत ऑपरेटरों की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए पंचायत ऑपरेटरों का बकाया भुगतान शीघ्र खातों में जमा कराया जाए ।