फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु-शिष्य संबंधों में विश्वास जरूरी : प्रताप

विज्ञापन
फोटो संख्या:56- राजकीय मॉडल  संस्कृति स्कूल में विद्या​र्थियों को  जागरूक करते प्रताप सिंह शास्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षाविद् एवं साहित्यकार प्रताप सिंह शास्त्री ने विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य संबंध और शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरु राष्ट्र निर्माता होते हैं और विद्यार्थी देश के भावी कर्णधार हैं। गुरु और शिष्य के बीच श्रद्धा, विश्वास और आत्मीयता होना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने, नियमित अभ्यास और अधिक ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया। शास्त्री ने कहा कि विद्या ऐसा धन है जो बांटने और खर्च करने से बढ़ता है। प्राचार्य सुनील गौरा ने उनकी छात्र जागृति पहल को उपयोगी बताया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें