फोटो संख्या:62- आकोदा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जांच करवाते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। सेठ गुलजारीमल आकोदा वाले की 44वीं पुण्यतिथि एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सेठ गुलजारीमल चैरिटेबल ट्रस्ट आकोदा की ओर से गांव में निशुल्क मेडिकल जांच एवं दवा वितरण शिविर लगाया गया। शिविर में 104 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाइयां दी गईं। बीपी, शुगर, ईसीजी सहित फेफड़ों की भी विशेष जांच की गई। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया। ट्रस्ट प्रधान एवं शिविर संयोजक डॉ. नरेश गुप्ता ने कहा कि “सेठ गुलजारीमल समाजसेवा की पहचान थे, उनके सेवा भाव को आगे बढ़ाना ही ट्रस्ट का उद्देश्य है।” शिविर में अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद