फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कुएं के पास खड़ी ट्राॅली चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। शहर के साथ लगते गांव लुजोता में कुएं के पास खड़ी किसान की ट्राॅली को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ट्राॅली चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में सतबीर निवासी लुजोता ने बताया कि उसकी ट्राॅली का टायर पंचर हो गया था। इससे उसने अपने कुएं के पास खेत में ही ट्राॅली को खड़ा कर दिया। जब सुबह वह खेत में गया तो उसकी ट्राॅली गायब मिली। उसने आसपास सहित गांव में ट्राली की खोजबीन की। परंतु कही भी इसका सुराग नही लगा। कोई अज्ञात चोर उसकी ट्राॅली को चोरी कर ले गया। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ ट्राॅली चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें