फोटो 6नांगल चौधरी के वार्ड नंबर पांच में श्मशान घाट पर त्रिवेणी लगाते युवा। संवाद
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के वार्ड नंबर 5 स्थित श्मशान घाट को हरा भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से त्रिवेणी का रोपण किया गया। त्रिवेणी-पीपल, बरगद और नीम के पौधे को धार्मिक और औषधीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने मिलकर इस पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर लोगों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। इस मौके पर जितेंद्र डांगी, भावेश डांगी, बलराम, संदीप, कुलदीप, सुनील, परेश, जितेंद्र, नरेंद्र व अमित आदि मौजूद रहे। संवाद