फोटो संख्या:54- डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में श्रद्धजंलि सभा में हिस्सा लेते स्मारक समिति के सदस्य
- फोटो : गजराज पटेल। स्रोत: परिजन
महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति वरिष्ठ सदस्य गांव डुलाना निवासी मिठूराम चोपड़ा सांसारिक यात्रा पूर्ण करके पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।
रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सतीश कुमार ने बताया कि मिठूराम चोपड़ा शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर समाजसेवा में व्यस्त रहते थे। वह अपने पीछे एक पुत्र, तीन पुत्रियां, पोता-पोती छोड़कर गए हैं। गांव डुलाना के ग्रामीणों ने उन्हें गांव का सरपंच बनाया था। संवाद