नारनौल। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा। इसमें महेंद्रगढ़ व अटेली में त्रिकोणीय मुकाबला तो नारनौल व नांगल चौधरी में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जो चुनाव को रोमांचक बना रहे हैं। इस बार सबसे कम प्रत्याशी नांगल चौधरी में तो सबसे ज्यादा प्रत्याशी महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ताल ठोक रहे हैं। अब इन प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला जनता ईवीएम का बटन दबाकर करेगी।
अटेली विधानसभा क्षेत्र
अटेली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी आरती राव, कांग्रेस प्रत्याशी अनीता यादव और इनेलाे-बसपा प्रत्याशी अतरलाल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है। इस वजह से प्रदेश भर में यह सीट चर्चा में है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी आरती राव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अनीता यादव पहले अटेली से विधायक रह चुकी हैं। बसपा व इनेलो प्रत्याशी अतरलाल भी 2019 के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे।
नारनौल विधानसभा क्षेत्र
नारनौल विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव और कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह 2014 व 2019 के विधानसभा चुनाव में भी आमने-सामने थे। इनके अलावा इस बार आम आदमी पार्टी से रविंद्र मटरू व जजपा से सुरेश सैनी सहित अन्य प्रत्याशी भी चुनाव को दिलचस्प बना रहे हैं।
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अभय सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी मंजू चौधरी के बीच कांटे की टक्कर है। इस सीट पर दोनों प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का अंतर बहुत कम रहने की संभावना है। इनके अलावा जजपा प्रत्याशी इंजीनियर ओमप्रकाश सहित अन्य प्रत्याशी भी चुनाव में मजबूती से ताल ठोक रहे हैं।
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2,09,992 मतदाता तीन आज तीन धुरंधरों के बीच होने वाले त्रिकोणीय मुकाबले में जीत-हार का फैसला करेंगे। हॉट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। भाजपा से प्रत्याशी कंवर सिंह, कांग्रेस से राव दान सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी संदीप सिंह सहित तीन धुरंधरों में 8 अक्तूबर को विजेता का फैसला होगा।
फोटो संख्या:51- कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह--संवाद