फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव गागड़वास चौक आंबेड़कर पार्क में किया पाैधरोपण

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- गांव गागड़वास में पौधरोपण करते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण - फोटो : Archive
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल विधिक सेवा समिति महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष एसडीजेएम विक्रांत के तत्वावधान में सोमवार को गांव गागड़वास चौक आंबेडकर पार्क में पौधरोपण हुआ। करण सिंह पंच बचीनी के सहयोग से विधिक सेवक विजय सिंह और पीएलबी ललिता ने 30 पौधे लगाए। उन्होंने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। बताया गया कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं जिनके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं। ये प्रकृति में उत्पादक की भूमिका निभाते हैं, जिन पर शाकाहारी और मांसाहारी जीव निर्भर रहते हैं। पेड़ों की जड़ें मिट्टी को कसकर बांधे रखती हैं जिससे मृदा अपरदन नहीं होता। ये बादलों को आकर्षित कर वर्षा चक्र संतुलित रखते हैं और जलवायु नियंत्रण करते हैं। इस मौके पर करतार, विकास, जितेंद्र कुमारी, भावना, आलोक, रामकिशन और अर्जुन सिंह चोटीवाला भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें