फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आंधी में गाड़ी पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

Tue, 23 Jun 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-72 गांव माजरा कलां में महेंद्रगढ़ सेहलंग रोड पर पेड़ टूटने से क्षतिग्रस्त गाड़ी---
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सेहलंग रोड पर मंगलवार की दोपहर बाद आंधी के दौरान गांव माजरा कलां बस स्टैंड के पास एक कार पर पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरते ही गाड़ी के दोनों दरवाजे बंद हो गए। आसपास के लोगों ने गाड़ी चालक गांव बवाना निवासी सौरव व मालिक अनिल कुमार को बाहर निकाला। घटना में किसी को खरोंच तक नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शी मनीष पंडित ने बताया कि गांव बवाना निवासी अनिल व सौरव दोपहर बाद किसी काम से गांव से महेंद्रगढ़ आ रहे थे। माजरा कलां बस स्टैंड के पास आंधी के दौरान पेड़ टूटकर गाड़ी पर गिर गया। ग्रामीणों व वन विभाग की टीम ने आधे घंटे बाद पेड़ को हटाया। इसके बाद महेंद्रगढ़-सेहलंग रोड पर आवागमन सुचारू हो सका ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें