फोटो नंबर- 02पीजी कॉलेज के सभागार में पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देते अधिकारी।स्रोत-प्रश
नारनौल। अटेली व कनीना में दो मार्च को होने वाले नपा चुनावों को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सोमवार को राजकीय महाविद्यालय नारनौल के सभागार में चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अटेली के सहायक रिटर्निंग अधिकारी संजीव नागर ने की। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने सभी पोलिंग पार्टियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान के दौरान आने वाली चुनौतियों का समझदारी से निष्पक्ष समाधान करने व इवीएम का सही उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. आरपी सिंह ने चुनावी प्रक्रिया, इवीएम संचालन, मतदाता सत्यापन और अन्य तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर राकेश कुमार कानूनगो नारनौल व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।