फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वस्थ जीवनशैली की दी जा रही ट्रेनिंग

विज्ञापन
फोटो संख्या:61- सतनाली में योगाभ्यास करते योग साधक--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में उपायुक्त के निर्देशन में वीरवार से सतनाली में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 13 जून तक आयोजित किया जाएगा। डॉ. अर्चना, डॉ. रमेश भालोढि़या ने बताया आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। प्रशिक्षण शिविर में गीता ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया योग सहायक सुषमा ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी। योग सहायक सविता ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन सकारात्मक बनता है। इस मौके पर जोगिंद्र एसईपीओ, राजवीर अकाउंटेंट, वेदप्रकाश, हिमांशु, विकास मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें