रेवाड़ी-सादुलपुर रेलमार्ग पर सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर लोहारू अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी चौकी लोहारू से मिली जानकारी के अनुसार सतनाली एवं नावां स्टेशन के बीच किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मौका करवाई की। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गांव बारड़ा वासी आशीष (22) के रूप में हुई है। जीआरपी ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का लोहारू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।