फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से तिलकब्रिज तक जाएगी श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली मंडी। श्रीगंगानगर से दिल्ली के बीच चल रही गाड़ी संख्या 04727 स्पेशल रेलगाड़ी 15 जुलाई से दिल्ली की बजाय अपने पुराने रूट सदर बाजार, नई दिल्ली होते हुए तिलकब्रिज तक जाएगी। यह जानकारी देते हुए बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर रेलवे के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन के बाद अब यह रेलसेवा श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर के मध्य संचालित होगी। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से गाड़ी संख्या 04727, श्रीगंगानगर- तिलकब्रिज स्पेशल रेलसेवा श्रीगंगानगर से 20:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:05 बजे तिलकब्रिज पहुंचेगी। इसी प्रकार 16 जुलाई से गाड़ी संख्या 04728, तिलकब्रिज- श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा तिलकब्रिज से 17:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें