फोटो 16निजामपुर रेलवे फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य करते टीम।संवाद
नारनौल। निजामपुर रेलवे फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत दो जुलाई को होने के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यातायात बंद रहा। इससे वाहनों चालकों को परेशानी हुई। पुलिस के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद निर्माण सामग्री को पूरी तरह सूखने में करीब पांच से छह घंटे का समय लगेगा। इसी कारण निर्धारित अवधि तक किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही फ्लाईओवर से नहीं हो करने दी गई। पुलिस ने एक जुलाई को ही एडवाइजरी जारी कर आमजन से अपील की थी कि वे इस दौरान रेलवे फ्लाईओवर की ओर जाने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। पुलिस का कहना है कि इससे अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सकेगा। साथ ही नागरिकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की गई है।