फोटो नंबर- 20ट्रैफिक थाना प्रभारी वाहन चालकों को समझाते हुए।स्रोत-पुलिस
नारनौल। ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती बरती और वाहनों के चालान भी काटे। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण अक्सर महावीर चौक सहित शहर की मुख्य सड़कों पर जाम लगा रहता है। यातायात पुलिस की टीम ने नारनौल के सबसे व्यस्त महावीर चौक पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान किए। ट्रैफिक थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध पार्किंग के कारण अक्सर महावीर चौक पर जाम की स्थिति बनी रहती है। एसपी के निर्देशों पर शहर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वालों के चालान किए जा रहे हैं।