फोटो 11गणपति उत्सव में विधिवत पूजा-अर्चना करते मेजर जनरल अरविंद यादव।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। गांधी बाजार स्थित गणपति प्लॉजा में आयोजित गणपति उत्सव में मेजर जनरल अरविंद यादव ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की आरती की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। नया बाजार में उनका स्वागत गणेश उत्सव समिति के सूत्रधार वैद्य किशन वशिष्ठ के नेतृत्व में किया गया। वशिष्ठ ने बताया कि यह समिति का छठा गणेश उत्सव है। मेजर जनरल यादव ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं समाज को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं। समिति सदस्यों ने उन्हें भगवान गणेश का दुपट्टा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरदार सर्वजीत सिंह, बाबूभाई गंगाराम प्रजापत, नवनीत चौधरी, सुनीता वशिष्ठ, कनिका वशिष्ठ, अशोक सैनी और मुकेश वालिया सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद