फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा तो निकला ट्रैक्टर चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी थाने की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। रावता की ढाणी से पकड़ा गया आरोपी भीम सिंह रावता की ढाणी, गांव बायल का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित ने बताया कि रावता की ढाणी निवासी धर्मपाल ने थाना नांगल चौधरी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह खेतीबाड़ी करता है। वह अपने भांजे की मोटरसाइकिल घर लाया था। शाम के समय वह मोटरसाइकिल को घर के बाहर खड़ी किया था। कुछ समय के बाद उसने देखा कि मोटरसाइकिल नहीं है। उसने भीम सिंह के खिलाफ चोरी की शिकायत दी थी। जिस पर थाना नांगल चौधरी की पुलिस ने भीम सिंह के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया था। नांगल चौधरी थाने की पुलिस ने अब आरोपी भीम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने पहले ट्रैक्टर चोरी किया था। भीम सिंह को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें