फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरसों निकालकर चला गया घर, वापस आया तो नहीं मिले बैग

Fri, 05 Apr 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। निजामपुर क्षेत्र में थ्रेसिंग के बाद खेत में रखे सरसों के बैग चोरी हो गए। किसान सरसों के बैग भरकर घर ले जाने के लिए गाड़ी लाने गया था। जब वह वापिस आया तो खेत में सरसों के बैग नहीं मिले। पुलिस ने किसान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में पावेरा निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह अपने चाचा का खेत बटाई में लेकर खेती करता है। उसने बुधवार रात करीब 8 बजे सरसों निकलवाई थी। जिसमें 12 बैग सरसों के भरे थे। इसके बाद वह सरसों के बैग घर ले जाने के लिए गांव से गाड़ी लाने चला गया। जब वह रात के करीब 11 बजे सरसों लेने के लिए खेत में आया तो वहां सरसों के बैग नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें