महेंद्रगढ़। योगस्थली आश्रम में स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती का स्मरणोत्सव और गुरु पूर्णिमा पर्व वैदिक हवन के साथ मनाया गया। यज्ञ का संचालन महात्मा राधे श्याम आर्य और पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने किया। सुभाष गुप्ता, रीना गुप्ता, डॉ. हेमंत शर्मा और प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा यजमान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी नंद स्वरूप महारा और स्वामी हरीश मुनि ने की। मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने स्वामी को सरल और सौम्य व्यक्तित्व का धनी बताया। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षा को घर-घर पहुंचाया। पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने स्वामी के सानिध्य को अमूल्य धरोहर कहा। वेद प्रचार मंडल के प्रधान धर्मवीर सिंह आर्य खातौली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। भजन सम्राट राजेंद्र सिंह तूफान और महाशय बंसी राम ने भजनों से श्रद्धांजलि दी। संवाद