फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। रक्षाबंधन पर्व पर गांव सलीमपुर में पर्यावरण संरक्षण का एक अनोखा संदेश दिया गया। सर्व कल्याण मंच ने ''एक राखी पेड़ के नाम'' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कौशिक के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें जिला अध्यक्ष और जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार ने नेतृत्व किया। स्कूली छात्राओं ने उत्साह से पौधे लगाए और उन्हें राखी बांधी। छात्राओं ने पौधों की आजीवन सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। इनके बिना स्वस्थ पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पौधा लगाना नहीं, बल्कि उसे पालना असली सेवा है। यह अभियान लोगों को प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें